
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Corona In Delhi : दिल्ली में 22 साल की युवती की कोरोना से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसे टीबी लंग्स डिजीज और रेस्पाइरेटरी ट्रैक इंफेक्शन भी था। पिछले 24 घंटे में देश चार मौतें हुई हैं। इनमें दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल शामिल हैं। महाराष्ट्र में कोविड 19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
Corona In Delhi : स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कल भी राज्य में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए। इनमें से 22 मामले मुंबई से, 25 पुणे से, 9 ठाणे से, 6 पिंपरी-चिंचवड से, 2 कोल्हापुर से और एक नागपुर से सामने आए हैं। हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि राज्य में 300 मरीज ठीक भी हुए हैं. वर्तमान में सक्रिय कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 506 है। दिल्ली वाली महिला के अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना से संबंधित 2 मौतें हुई हैं। एक केरल और एक कर्नाटक में। कर्नाटक में कोविड से संक्रमित 63 वर्षीय एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 4 हो गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


