
पटना (वीकैंड रिपोर्ट) Congress MLA son committed suicide : कदवा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे ने एमएलसी आवास पर खुदकुशी कर ली। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे की मौत से दुख की लहर है। अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शकील अहमद खान कदवा से विधायक और कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता हैं। उनके बेटे ने एमएलसी आवास पर अपनी जान दे दी। सचिवालय डीएसपी ने घटना की पुष्टि की है।
Congress MLA son committed suicide
इसकी जानकारी निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं! बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ शकील अहमद ख़ान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया है। मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है। लेकिन, एक पिता माता के लिये ढांढस के कोई शब्द नहीं हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





