
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Chandigarh to Shimla heli taxi : शिमला घूमने का प्लान बना रहे सैलानियों के लिए खुशखबरी है। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़ से शिमला के संजोली हेलीपैड तक हेली-टैक्सी सर्विस शुक्रवार से शुरू हो रही है। इस नई सुविधा से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों के यात्री बेहद कम समय में शिमला पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, चंडीगढ़–शिमला रूट पर हेली-टैक्सी की लंबे समय से मांग थी, जिसे देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। एकतरफा किराया ₹3,169 तय किया गया है।
4–5 घंटे का सफर अब 30 मिनट में
अब तक सड़क या ट्रेन से शिमला पहुंचने में 4 से 5 घंटे लगते थे, लेकिन हेली-टैक्सी से यह दूरी महज 30 मिनट में तय होगी। यह सुविधा खासतौर पर वीकेंड ट्रैवलर्स, बिजनेसमैन और कम समय में यात्रा करने वालों के लिए फायदेमंद साबित होगी। साउथ इंडिया से आने वाले टूरिस्ट्स के लिए भी यह एक तेज और सुविधाजनक विकल्प है।
फ्लाइट टाइमिंग और रूट डिटेल्स
हेलीकॉप्टर रोज सुबह 9:15 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और 9:45 बजे संजोली हेलीपैड, शिमला पहुंचेगा। वापसी में यह सुबह 9:50 बजे शिमला से उड़ान भरकर 10:20 बजे चंडीगढ़ लैंड करेगा। किराया फ्लेक्सी-फेयर बेसिस पर तय किया जाएगा।
हफ्ते में तीन दिन संचालन
फिलहाल यह हेली-टैक्सी सर्विस शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को उपलब्ध रहेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी और ऑपरेटर्स के अनुसार, यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर आगे चलकर संचालन के दिनों में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके साथ ही शिमला से कुल्लू और संजोली–रेकांगपिओ रूट्स पर भी यह सुविधा दी जाएगी।
Chandigarh to Shimla heli taxi : टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार
इस पहल का उद्देश्य टूरिज्म को बढ़ावा देना, समय की बचत करना और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक विकल्प देना है। इससे रोड ट्रैफिक का दबाव भी कम होने की उम्मीद है। बुकिंग के लिए यात्री www.booking.pawanhans.co.in पर जाकर हेलीकॉप्टर यात्रा आरक्षित कर सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





