
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – CBSE Board 2026 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को तेज कर दिया है। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संचालन के लिए विस्तृत गाइडलाइंस और मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) जारी की हैं। इस बार विंटर बाउंड स्कूलों और रेगुलर स्कूलों के लिए अलग-अलग शेड्यूल तय किए गए हैं। विंटर बाउंड स्कूलों (सर्दियों वाले क्षेत्रों) में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित होंगी, जबकि देश भर के रेगुलर स्कूलों में ये परीक्षाएं 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक होंगी।

कक्षा 10 और 12 के प्रैक्टिकल में अंतर
इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा संचालन के नियमों में बड़ा अंतर रखा गया है। कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बोर्ड किसी भी बाहरी परीक्षक (External Examiner) को नहीं भेजेगा। इसके अलावा, प्रैक्टिकल कॉपियों का इंतजाम स्कूलों को अपने स्तर पर करना होगा। वहीं, कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट असेसमेंट के लिए CBSE हर स्कूल में एक्सटर्नल एग्जामिनर नियुक्त करेगा। ये परीक्षक निर्धारित विषयों की परीक्षा लेंगे और मूल्यांकन करेंगे, ताकि परिणाम में मानकीकरण और विश्वसनीयता बनी रहे।

CBSE Board 2026 : मार्क्स अपलोडिंग और गोपनीयता पर सख्त निर्देश
बोर्ड ने स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के मार्क्स अपलोड करने को लेकर सख्त हिदायत दी है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि मार्क्स परीक्षा वाले दिन ही सीधे सर्वर पर अपलोड किए जाएं। इसके दौरान इंटरनल और एक्सटर्नल एग्जामिनर को यह सुनिश्चित करना होगा कि नंबर पूरी तरह सही हैं। एक बार अपलोड होने के बाद इनमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा, प्रैक्टिकल में प्राप्त नंबर छात्रों के साथ साझा नहीं किए जाएंगे और यह पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। छात्र और अभिभावक विस्तृत गाइडलाइंस और SOPs CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


