
Bomb threat to Jammu railway station (वीकैंड रिपोर्ट): इस बार पाकिस्तान की ‘कबूतर’ वाली साजिश को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने नाकाम कर दिया है। आपको बता दें कि BSF ने जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में एक कबूतर पकड़ा है, जिसके पैरों में धमकी भरा संदेश बंधा हुआ था। आपको बता दें कि BSF ने कबूतर को कठमारिया बॉर्डर पोस्ट के पास से पकड़ा और जब उसके पैर में बंधी पर्ची खोली तो सबके होश उड़ गए। इस पर्ची पर लिखा था, ‘जम्मू स्टेशन IED विस्फोट.’
Agencies on alert: अलर्ट पर एजेंसियां
जानकारी के अनुसार जब कबूतर पकड़ा गया तो BSF ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस ‘धमकी’ के बारे में सूचना दी। जैसे ही ये घटना सामने आई तो सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और आरएस पुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास IED विस्फोट की धमकी वाला कबूतर जैसे पकड़ा गया तो जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ गई है।
पर्ची पर लिया था ये मैसेज
आपको बता दें कि ये पर्ची 21 सेंटीमीटर लंबी और 6 सेंटीमीटर चौड़ी थी और जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी। वहीं, उर्दू और अंग्रेजी में लिखा था कि कश्मीर हमारा है, वक्त आ गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये मामला बहुत गंभीर है और पूरी जांच की जा रही है। उनका कहना है कि अब पता लगाया जा रहा है कि क्या कबूतर के जरिए आतंकियों के बीच कोई गुप्त संदेश भेजने की कोशिश की गई थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





