
पटना (वीकैंड रिपोर्ट)- CM Received Threat : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहिए कि बीजेपी से हट जाएं, नहीं तो बम से उड़ा देंगे और उनके विधायकों को भी मारेंगे। यह धमकी आरएस भट्टी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज और ऑडियो क्लिप भेज कर दी गई है। हालांकि, बिहार पुलिस ने इसपर क्विक एक्शन भी लिया है। आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offenses Unit) ने जांच के बाद कर्नाटक में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ चल रही है। EOU आरोपी को लेकर कल देर रात पटना आ गई।
CM Received Threat : ईओयू की टीम आरोपी का पता लगाने देवनगिरि पहुंची। धमकी देने वाले आरोपी का नाम सोनू है, जिसे ईओयू ने कर्नाटक पुलिस की मदद से देवनगिरि से पकड़ा। आरोपी यहां बीएनएम हाईटेक एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल में बोरा सिलाई का काम करता है। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी के लिए वहां की सरकार जिम्मेदार है। उसका परिवार हसनपुर (समस्तीपुर) के दयानगर में रहता है। सोनू ने बताया कि इतने सारे क्लिप भेजने के बाद भी बिहार में कोई हलचल नहीं हुई तो वह सारे क्लिप किसी मीडिया को देने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





