
पटना (वीकैंड रिपोर्ट)- Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। इस दाैरान नवादा जिले की वारसलीगंज के माफी और अब्दालपुर गांव में दो पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है, उधर, अरवल विधानसभा के मनेरी बीघा बूथ 189 पर मतदान के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। शिक्षक अरविंद कुमार की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। पश्चिमी चंपारण के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के गोबरहिया दोन गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। दो हफ्ते पहले ही ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का ऐलान कर दिया था।
Bihar Assembly Election Update
प्रशासन को उम्मीद थी कि वोटिंग के दिन तक ग्रामीण मान जाएंगे। खुद गृह मंत्री अमित शाह ने भी कुछ ग्रामीणों से बात की थी. अमित शाह ने ग्रामीणों को उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन ग्रामीण वोटिंग के दिन भी अपनी बात पर अड़े रहे। मतदान कर्मी पोलिंग कराने के लिए तैयार बैठे रहे, लेकिन एक भी ग्रामीण मतदान करने नहीं पहुंचा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





