
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Amritsar Jaynagar Humsafar Express : पंजाब के रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। होली के त्यौहार के मद्देनजर रेलवे विभाग ने अमृतसर–जयनगर हमसफर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। बढ़ती बुकिंग और यात्रियों की मांग को देखते हुए इस विशेष ट्रेन को अब 31 मार्च तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04651-04652 को पहले 28 फरवरी तक संचालित किया जाना था। लेकिन होली सीजन में नियमित ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने के कारण इसे एक माह और विस्तार दे दिया गया है।
Amritsar Jaynagar Humsafar Express : अब यह ट्रेन अमृतसर से जयनगर के लिए 29 मार्च तक तथा जयनगर से अमृतसर के लिए 31 मार्च तक यात्रियों की सेवा में रहेगी। इस फैसले से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।
रेल विभाग का मानना है कि त्योहारों के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होता है, खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





