
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Afghanistan Pakistan Conflict : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहरा गया है। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय अफ़गानिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया कि अफगान सेना ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जवाबी कार्रवाई करते हुए कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और 19 चौकियों के साथ दो सैन्य ठिकानों पर कब्जा कर लिया। इन दावों के बाद हालात और गंभीर हो गए, जब अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान के शहरों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही गई।
इस्लामाबाद और अन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक का दावा
अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, एयरफोर्स ने करीब सुबह 11 बजे एयरस्ट्राइक की। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के फैजाबाद क्षेत्र के पास एक मिलिट्री कैंप को निशाना बनाया गया। इसके अलावा नौशेरा में एक आर्मी बैरक, जमरूद स्थित सैन्य साइट और एबटाबाद के ठिकानों पर भी हमले का दावा किया गया है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
Afghanistan Pakistan Conflict : जवाबी कार्रवाई का दावा
अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार का कहना है कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान द्वारा गुरुवार रात अफगान क्षेत्र में किए गए हमलों के जवाब में किया गया। दावा किया गया कि उन हमलों में महिलाओं और बच्चों की मौत हुई थी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अफगान सेना ने डूरंड लाइन के पार पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित पाकिस्तानी सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाया।
क्षेत्रीय स्थिरता पर असर
विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों के बीच बढ़ता सैन्य टकराव दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थिति को प्रभावित कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


