

उन्नाव (वीकैंड रिपोर्ट): उन्नाव में एक मदरसे के बच्चों की जय श्री राम के नारे नहीं लगाने पर पिटाई की गई। इस घटना में कई बच्चे जख्मी हो गए। मदरसे के लोगों का आरोप है कि हमला करने वाले लोग बजरंग दल के थे। हमलावरों ने कई बच्चों की साइकिल भी तोड़ दी। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने तीन जख्मी बच्चों का मेडिकल करवाया है और फेसबुक प्रोफाइल के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले असम के बारपेटा जिले में चार उपद्रवियों ने तीन मुस्लिम युवकों की पिटाई कर दी थी और उन्हें जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर किया था। यूपी के कानपुर से भी कुछ समय पहले इसी तरह का मामला सामने आया था। कानपुर के बर्रा इलाके में एक मुस्लिम किशोर की कुछ लोगो ने बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। किशोर का आरोप था कि उसने टोपी पहन रखी थी और लोग उससे जय श्री राम का नारा लगाने को कह रहे थे। बर्रा के रहने वाला ताज (16) किदवई नगर स्थित मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर लौट रहा था तभी तीन चार अज्ञात बाइक सवार लोगों ने उसे रोक लिया था और उसके टोपी पहने होने पर विरोध किया। बर्रा पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह के अनुसार बाइक सवार युवकों ने ताज को जय श्री राम कहने को कहा था। जब उसने यह कहने से इनकार किया तो उसकी पिटाई कर दी गई।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

