
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : When hair starts turning white at an early age : कई लोगों के बाल कम उम्र में सफेद होने लगते हैं जिससे वे लोग टेंशन में आ जाते हैं। वे लोग सोचने लग पड़ते हैं कि आखिर इतनी कम उम्र में बाल क्यों सफेद हो रहे हैं। आयरन, कैल्शियम, कॉपर, फॉलिक एसिड, विटामिन बी 12 की कमी से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। अगर आपके बाल भी उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं तो पहले यह चेक करें कि आपके शरीर में विटामिन्स की कमी तो नहीं। सही डाइट और सप्लिमेंट्स लेकर विटामिन्स की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इससे बालों का सफेद होना रुक जाएगा। हार्मोन्स के संतुलन के बिगडऩे में हाथ होता है थायराइड और पिट्यूटरी ग्लैंड्स का।
थायरॉयड हार्मोन का काम बालों की ग्रोथ पर भी काम करता है. अगर ये हार्मोन कम या ज्यादा हो जाए तो मेलेनिन प्रोडक्शन बिगड़ सकता है। इसी तरह से एड्रेनल ग्लैंड और सेक्स हार्मोन्स के असंतुलन के कारण भी समय से पहले बाल सफेद हो जाते हैं। पहले ब्लड टेस्ट और हार्मोन प्रोफाइलिंग कराएं। इससे पता चलेगा कि थायराइड, पिट्यूटरी या किसी और ग्लैंड में कोई गड़बड़ी है या नहीं। डॉक्टर जरूरत के हिसाब से सप्लीमेंट, मेडिकेशन या हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी सुझा सकते हैं। इसके साथ ही बैलेंस डाइट, पर्याप्त नींद, स्ट्रेस मैनेजमेंट और स्मोकिंग-अल्कोहल से दूरी बेहद जरूरी है। कुछ हर्बल ऑयल और आयुर्वेदिक नुस्खे भी सफेद बालों को रोकने में मदद कर सकते हैं लेकिन उनकी भी सही गाइडेंस में ही शुरुआत करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





