
लाइफस्टाइल डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Vastu tips for money : कई लोग शिकायत करते हैं कि वे कड़ी मेहनत से पैसा कमाते तो हैं, लेकिन वह घर में टिक नहीं पाता। धन आता है और जल्द ही किसी न किसी खर्च में निकल जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसके पीछे घर में मौजूद कुछ वास्तु दोष भी जिम्मेदार हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि घर में कुछ गलत आदतें या व्यवस्थाएं नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं, जिससे आर्थिक स्थिरता प्रभावित होती है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ प्रमुख कारण, जिनकी वजह से घर में पैसा नहीं टिकता।
रसोई में गंदगी
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। रात के समय जूठे बर्तन छोड़ना या रसोई की सफाई न करना मां लक्ष्मी को अप्रसन्न कर सकता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।
तिजोरी और अलमारी की गलत दिशा
घर में तिजोरी या अलमारी को गलत दिशा में रखना भी आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकता है। वास्तु के अनुसार इन वस्तुओं को सही दिशा में रखना जरूरी होता है, ताकि घर में धन का प्रवाह बना रहे और समृद्धि आए।
Vastu tips for money : टूटी-फूटी चीजें
घर में टूटी हुई अलमारी, कंघी या बर्तन रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु मान्यता के अनुसार हर वस्तु ऊर्जा उत्पन्न करती है। जब ये चीजें टूट जाती हैं तो नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, जो आर्थिक तंगी को बढ़ा सकती है।
घर की उत्तर दिशा में गंदगी
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और समृद्धि से जुड़ा माना गया है। इस दिशा में गंदगी या अव्यवस्था होने से आर्थिक उन्नति में बाधा आ सकती है। वहीं झाड़ू को हमेशा छिपाकर और लिटाकर रखना चाहिए, ताकि वह खुली नजर में न आए।
टपकता नल और रुकी हुई घड़ी
घर में टपकता हुआ नल धन के रिसाव और फिजूलखर्ची का प्रतीक माना जाता है। इसी तरह बंद या रुकी हुई घड़ी भी वास्तु दोष मानी जाती है। यह जीवन में रुकावट और आर्थिक समस्याओं का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है और आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया जा सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


