
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Do mosquitoes bite your child too? : बरसाती माैसम में मच्छरों का पनपना आम बात है। यह मच्छर कई प्रकार की बीमारियों को अपने साथ लाते हैं। ऐसे माैसम में सबसे ज्यादा केयर करनी होती है बच्चों की। बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए नीम और कपूर के तेल की एक रेसिपी बनाई जाती है। बच्चों को यह तेल लगाने से मच्छर बच्चों के पास नहीं आते। इसकी वजह है नीम में एंटी प्रोटोजॉल कंपाउंड होना जिसकी अजीब सी गंध बच्चों को बचाती है। कपूर (कैंपोर) की तेज महक मच्छरों को बिलकुल पसंद नहीं होती और वे तुरंत वहां से भाग जाते हैं, जब इन दोनों को मिलाया जाता है, तो यह नेचुरल मच्छर भगाने वाला पावरफुल स्प्रे बन जाता है।
एक कटोरी में गुनगुना पानी लें। उसमें पिसा हुआ कपूर डालें और अच्छे से घोलें, फिर उसमें नीम का तेल मिलाएं, चाहें तो नीलगिरी का तेल भी डाल सकते हैं ताकि खुशबू अच्छी लगे और असर बढ़े। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लें। मच्छर भगाने वाला स्प्रे बनकर तैयार है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


