
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab Assembly special session: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया है। उन्होंने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की BJP सरकार गरीबों और मजदूरों की रोजी-रोटी का साधन ‘MNREGA’ स्कीम में बदलाव करके गरीबों के घरों का चूल्हा ठंडा करने की कोशिश कर रही है और इस ज़ुल्म के खिलाफ पंजाबियों की आवाज़ उठाने के लिए जनवरी के दूसरे हफ्ते में पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया जाएगा।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार MGNREGA स्कीम को बदलकर VB राम जी राम करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही इस स्कीम में और भी कई बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पहले MGNREGA स्कीम के तहत केंद्र सरकार 90 परसेंट और राज्य सरकारें 10 परसेंट कंट्रीब्यूट करती थीं। अब इस स्कीम में केंद्र सरकार 60 परसेंट और राज्य सरकारें 40 परसेंट कंट्रीब्यूट करेंगी। पंजाब के सभी किसान और मज़दूर संगठन भी केंद्र सरकार के इन बदलावों का विरोध कर रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





