
फगवाड़ा 18 फरवरी (वीकैंड रिपोर्ट) Phagwara college area police raid — शहर के सतनामपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध मकान पर छापेमारी कर दो युवतियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। यह मकान एक कॉलेज के नजदीक स्थित बताया जा रहा है, जहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अनैतिक और गैर-कानूनी कामकाज संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और वहां मौजूद सभी युवकों और युवतियों को काबू कर लिया।
Phagwara college area police raid
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ पहले भी किसी अन्य स्थान पर इसी तरह की गतिविधियों से संबंधित मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शहर में चल रही ऐसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अनैतिक या गैर-कानूनी धंधों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





