
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) LPG Supply New Rules : रसोई गैस को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। नए आदेश के अनुसार, जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां अगर उपभोक्ता PNG कनेक्शन नहीं लेते हैं तो उन्हें LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है।
सरकार का यह कदम देश में गैस नेटवर्क के विस्तार को तेज करने और एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
LPG Supply New Rules: युद्ध का असर और गैस सप्लाई पर दबाव
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते भारत को LPG आपूर्ति में दबाव का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण देश में गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं को PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
PNG क्यों है बेहतर विकल्प
PNG को रसोई के लिए एक सुविधाजनक और आधुनिक विकल्प माना जाता है क्योंकि:
- गैस पाइपलाइन के जरिए सीधे किचन तक सप्लाई
- सिलेंडर बुक कराने की जरूरत नहीं
- लगातार और स्थिर गैस उपलब्धता
- सप्लाई में बाधा की संभावना कम
इसके अलावा PNG का एक हिस्सा देश में ही उत्पादित होता है, जबकि बाकी आपूर्ति विभिन्न स्रोतों से की जाती है, जिससे सप्लाई जोखिम कम हो जाता है।
सरकार का उद्देश्य
सरकार का मानना है कि इस फैसले से:
- गैस वितरण प्रणाली अधिक मजबूत होगी
- आयात पर निर्भरता कम होगी
- उपभोक्ताओं को लंबी अवधि में सुविधा मिलेगी
- गैस सप्लाई अधिक स्थिर और सुरक्षित होगी
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


