
India-Us Trade deal (वीकैंड रिपोर्ट): टैरिफ मुद्दे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानि आज शाम 6:30 बजे एक बेहद अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ सात केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे और ये बैठक पीएम के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में भारत की अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी टैरिफ के असर की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।
Beijing- Moscow relations: बीजिंग और मॉस्को के साथ मजबूत संबंध
सूत्रों के मुताबिक ये चर्चा Economic Advisory Council की मौजूदगी में की जाएगी। इसके अलावा आपको बैठक का समय पर और घटनाक्रम पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये काफी मायने रखते हैं, इसलिए क्योंकि ये बैठक उस दिन हो रही है जब चीनी विदेश मंत्री वांग यी, दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू कर रहे हैं। साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी रूस दौरे की तैयारी में जुटे हैं। इससे साफ होता है कि भारत; अमेरिका की अनिश्चित व्यापारिक नीतियों के बीच बीजिंग और मॉस्को के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है।
India-American relations: टैरिफ के बारे में बताएं तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयातित सभी सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है और अब 27 अगस्त से इसे दोगुना कर 50% तक करने का ऐलान किया है। वहीं, इस फैसले से हमारे 40 अरब डॉलर के निर्यात- जिसमें वस्त्र, ज्वेलरी और फुटवियर जैसे सेक्टरो पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। इसी के चलते भारत-अमेरिका के बीच होने वाली द्विपक्षीय व्यापार वार्ता भी इसी की वजह से रोक दी गई जो कि 25 से 29 अगस्त के बीच प्रस्तावित थी। वहीं, अलास्का में ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई मुलाकात से यह उम्मीद की जा रही है कि शायद वॉशिंगटन-मॉस्को संबंधों में सुधार से भारत पर लगाए गए इन भारी टैरिफ में कुछ नरमी आ सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





