
बेलम (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तरी ब्राजील के बेलम में ग्यारह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि कम से कम सात नकाबपोश बंदूकधारियों ने रविवार दोपहर को बेलम के गुआमा पड़ोस में एक बार में गोलीबारी की। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस हमले में बार के मालिक समेत पांच महिलाएं और छह पुरुष बुरी तरह जख्मी हो गए। हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि कई ग्राहकों ने बार के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। हालांकि अभी तक गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। न्यूज वेबसाइट जी1 के मुताबिक, पुलिस ने 1 हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जो घायल है। जी1 वेबसाइट के अनुसार, सात हमलावरों ने गोलीबारी की जो मोटरसाइकल और 3 कारों से बार में पहुंचे थे। हमले के बाद सभी फरार हो गए।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

