
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल में मोदी सरकार की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। मोदी सरकार की वापसी की उम्मीद में शेयर बाजार मस्त नजर आ रहा है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1300 अंक मजबूत हो गया। यही नहीं, सोमवार को कारोबार के शुरुआती मिनटों में निवेशकों की दौलत में 3.18 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। कुछ देर बाद यह मुनाफा 4 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया। दरअसल, शुक्रवार को जब शेयर बाजार बंद हुआ था, तब बाजार का मार्केट कैप 1,46,58,710 लाख करोड़ रुपये के करीब था। वहीं, सोमवार को शेयर बाजार का मार्केट कैप बढ़कर 1,49,76,896 करोड़ रुपये के करीब हो गया। इस लिहाज से शेयर बाजार में 3.18 लाख करोड़ की बढ़त देखने को मिली है। इसके कुछ देर बाद सेंसेक्स ने 1300 अंक की तेजी दिखाई और मार्केट कैप 150.86 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




