
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): मंगलवार को पालम का तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही पालम ने गर्मी के ऑल टाइम रिकार्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले, पालम क्षेत्र इतना गर्म साल 1970 में था। सफदरजंग का ऑल टाइम रिकॉर्ड साल 1941 में 45.6 डिग्री सेल्सियस का है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। लू के थपेड़ों ने बाहर निकलने वालों को परेशान किया। हालांकि, रात के समय तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिल्ली का सबसे गर्म क्षेत्र पालम रहा। पालम के अलावा, आया नगर का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस, मंगेशपुर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राहत की बात यह है कि फोनी तूफान की वजह से गुरुवार से ईस्ट की हवाएं दिल्ली पहुंचेंगी। दिल्ली वालों को इस प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। अगले 24 घंटे में गर्मी से बहुत अधिक राहत की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं की वजह से दिल्ली में इतनी अधिक गर्मी बढ़ गई है। गुरुवार को आंधी आने की संभावना 80 पर्सेंट तक है। मगर, तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

