
काठमांडू (वीकैंड रिपोर्ट): एक फिल्ममेकर ने एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की खौफनाक फोटो अपने कैमरे में कैद की है। फोटो में दिखाई देता है कि डेड बॉडी को पार करके पर्वतारोही आगे बढ़ रहे हैं। इस बार दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर एवरेस्ट की चढ़ाई काफी खतरनाक साबित हुई है और बीते 9 दिनों में 11 पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है। जानकारों के मुताबिक, इस बार मौसम खराब रहने की वजह से एवरेस्ट पर चढऩे के लिए काफी कम समय मिला था। साथ ही नेपाल ने इस बार रिकॉर्ड 381 लोगों को परमिट जारी किया। इसकी वजह से एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों को भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। कनाडाई फिल्ममेकर एलिआ सैकली ने करीब 30 हजार फीट ऊंचाई की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें एवरेस्ट के शिखर पर चढऩे के लिए लोग लाइन में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के जरिए पर्वतारोहियों को चेतावनी देने की कोशिश की है। एलिआ सैकली ने लिखा-हमलोग यहां थे। एक सपने का पीछा करते हुए, लेकिन हमारे पैरों के ठीक नीचे एक मर चुका इंसान था। एवरेस्ट यह क्या बन गया है? एवरेस्ट पर भीड़ होने से अधिक ऊंचाई पर पर्वतारोहियों को अधिक देर रुकना पड़ता है जो कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के एक पर्वतारोही भी 24600 फीट पर अचेत होने के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

