
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Govt Jobs : अगर आप भी सरकारी नाैकरी चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपरेंटिस पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 11 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने अपरेंटिस के कुल 4000 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों को 800 रुपए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
Govt Jobs : वहीं एससी व एसटी श्रेणी के लिए 600 और दिव्यांग आवेदकों के लिए आवेदन फीस 400 रुपए निर्धारित की गई है। सभी श्रेणी के आवेदको को जीएसटी शुल्क का भी भुगतान करना होगा। भारत पोस्ट ने 2025 में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की भर्ती के लिए एक शानदार मौका दिया है। इस भर्ती में कुल 21,413 रिक्तियों को भरा जाएगा।
यह भर्ती कई राज्यों में आयोजित की जाएगी, जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, और मध्य प्रदेश शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास आवेदन करने की लास्ट डेट 3 मार्च 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


