
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Sunfly Sports Shop Theft : जालंधर के बस्ती नौ स्थित स्पोर्ट्स मार्केट में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। चोरों ने यहां स्थित मशहूर स्पोर्ट्स दुकान ‘सनफ्लाई’ (Sunfly Sports Shop) को निशाना बनाते हुए गल्ले में रखी करीब 8 लाख 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
दुकान मालिक के अनुसार, रात के समय अज्ञात चोर दुकान के भीतर घुसे और सीधे गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह जब दुकान खोली गई तो चोरी का पता चला, जिसके बाद तुरंत नजदीकी थाना नंबर 5 में शिकायत दर्ज करवाई गई।
Sunfly Sports Shop Theft : सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। इस बड़ी चोरी के बाद स्पोर्ट्स मार्केट के दुकानदारों में डर और दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





