
Greed cannot bring success – Navjeet Bhardwaj
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमानो शिबू बतरा, उदय सिंह, सरोज बाला से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
मां बगलामुखी जी के निमित्त सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ सम्पन्न
सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित मां भक्तों को प्रवचनों का रसापान करवाते हुए कहते है कि लोभ-लालच से आच्छादित मन, मृग-मरीचिका में भटकता रहता है, पर वह दूसरों को नहीं, बल्कि स्वयं को ठगता है।

यहां तक कि भगवान के आगे भी वह अपनी लोभी बुद्धि का कमाल दिखाए बगैर बाज नहीं आता। नवजीत भारद्वाज जी एक श्लोक के माध्यम से मां भक्तों को कहते है कि त्रिविधं नरकस्येदं द्वारं नाशनमात्मन:। काम: क्रोधस्तथा लोभस्तस्मादेतत्त्रयं त्यजेत्॥ इस श्लोक का अर्थ ये है कि तीन प्रकार के अवगुण व्यक्ति को नरक के द्वार तक ले जाते है. ये तीन गुण हैं काम, क्रोध और लोभ। ये तीनों ही अवगुण व्यक्ति की आत्मा की सुंदरता का नाश करते हैं। इसलिए इनसे दूर ही रहना चाहिए।

इस मायाजाल से बाहर आने के लिए नवजीत भारद्वाज जी ने माँ भक्तों को बड़े सुंदर और सरल अंदाज में समझाते है कि सेनेगल के युवा राष्ट्रपति बासिरू दिओमाये फेय द्वारा कहे शब्दों को दहरोते है कि अपने दफ्तरों में अपने बच्चों की तस्वीर लगाइए और जब भी फैसला करना हो उसे तस्वीर को देखिए।
यदि किसी भी प्रकार की चोरी करने का लोभ जागृत हो तो गहराई से अपने परिवार की उस तस्वीर की तरफ देखिए और अपने आप से पूछिए कि क्या यह परिवार एक ऐसे चोर का परिवार कहना पसंद करेगा जिसने देश को धोखा दिया।

अवतार सैनी, परमजीत सिंह, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, ऐडवोकेट शर्मा,वरुण, नितिश,रोमी, भोला शर्मा,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, नवीन कुमार,मुनीष मैहरा, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक,दसोंधा सिंह, प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ, नरेश,दिक्षित, अनिल, कमल नैयर, अजय,बलदेव सिंह भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





