
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Raman Arora troubles increase : जालंधर सेंट्रल हलके के आप विधायक रमन अरोड़ा को कल ही जमानत मिली थी और अब उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ रामां मंडी थाने में जबरन वसूली के आरोप में एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस नए केस में पुलिस ने जबरन वसूली (Extortion) से जुड़ी धाराएं लगाई हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब विधायक रमन अरोड़ा को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के खिलाफ 14 मई को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करते हुए बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। विजिलेंस के अनुसार रमन ने जालंधर नगर निगम के अधिकारियों के जरिये लोगों को नोटिस भिजवाए। इसके बाद कार्रवाई का डर दिखाया गया। लोगों से इसके बाद कार्रवाई न होने का विश्वास दिलाते हुए नोटिसों को रफा-दफा करा दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





