
Effect of ‘Punjab Bandh’ seen in Jalandhar, police force deployed in entire city
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab Bandh पंजाब बंद का असर जालंधर में देखने को मिल रहा है। बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ हैं। वहीं “पंजाब बंद” के आह्वान के मद्देनजर, पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा ने अपने अधिकारियों के साथ, सार्वजनिक सुरक्षा, शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख क्षेत्रों में निरीक्षण किया।

Punjab Bandh
सीपी जालंधर ने कहा कि जनता की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, 24 प्रमुख बिंदुओं पर 5 डिवीजनों में लगभग 1200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
पुलिस कमिश्नर ने जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी गड़बड़ी को कम करने और दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों से इस दौरान शांत रहने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने का अपील की है। जालंधर पुलिस शांति बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि “पंजाब बंद” के आह्वान की अवधि के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा बरकरार रहे।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






Punjab Bandh