
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Prime Minister’s National Child Award : प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी.) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख़ 31 जुलाई 2024 है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार हर साल 5 से 18 साल के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने दूसरों के लिए असाधारण बहादुरी का काम किया हो, बेमिसाल काबलीयत, शानदार प्राप्तियों के साथ समाज पर व्यापक और प्रत्यक्ष प्रभाव डाला हो। उन्होंने बताया कि यह पुरुस्कार खेल, समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी, वातावरण, कला और सभ्याचार एंव नवीनता के क्षेत्रों में दिए जाते है।
Prime Minister’s National Child Award : उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा, जो भारत का नागरिक है, पुरुस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि माँगी गई योग्यता वाले बच्चे प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार की वैबसाईट https//: awards. gov. in पर 31 जुलाई 2024 तक अपनी रजिस्ट्रेशन कर सकते है। उन्होंने योग्य बच्चों को इस पुरुस्कार के लिए अप्लाई करने की अपील भी की। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए ज़िला बाल सुरक्षा यूनिट, गांधी वनिता आश्रम कपूरथला चौक जालंधर में पहुँच की जा सकती है या दफ़्तर की ई- मेल आई डी dcpojal2016@ gmail. com से जानकारी ली जा सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





