
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- PPR Market GST Raid : शहर के PPR मार्केट में GST विभाग की टीम को कथित रूप से बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई Prashant Kumar की शिकायत के आधार पर की गई है।
जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी को GST विभाग की टीम PPR मार्केट स्थित मेजर सिंह के रियल एस्टेट कार्यालय में सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची थी। आरोप है कि जांच के दौरान टीम को करीब 2 से 3 घंटे तक दफ्तर में रोककर रखा गया और उनके आधिकारिक कार्य में बाधा डाली गई।
पुलिस के हस्तक्षेप से छुड़ाए गए अधिकारी
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस संबंध में पुलिस ने पूर्व पार्षद पति मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें जांच प्रक्रिया पूरी करने से रोका।
DVR जब्त, फॉरेंसिक जांच शुरू
PPR Market GST Raid : GST टीम ने मौके से एक DVR भी कब्जे में लिया है। इसकी फॉरेंसिक जांच कर 48 घंटे के भीतर सीडी कॉपी पुलिस को सौंपी जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


