
Jalandhar(वीकैंड रिपोर्ट) : लोकसभा चुनावी के दौरान राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। नेता एक दूसरे पर बयां बाजी कर रहे है। प्रधामंत्री मोदी ने एक रैली में कांग्रेस पार्टी को टॉन्ट मारते हुए बोलें कि देश में विभीषण भी है। इस दौरान मोदी ने कांग्रेस को पाकिस्तानी प्रेमी बोले। वहीं पीएम मोदी ने पूर्व सीएम के शहीद फौजी को लेकर कहे चुनावी स्टंट वाले बयान पर कहा कि उन्होंने देश और फौज का अपमान किया है। वहीं पीएम मोदी के बयान पर जालंधर से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि उन्हें अपने के जवानों पर गर्व है।
उन्होंने कहा कि पंजाब ने हमेशा जवान दिए हैं जो देश की रक्षा करते हैं। वहीं पाकिस्तान के बयान पर चन्नी ने कहा कि पाकिस्तान को कांग्रेस ने हमेशा दो हिस्सों में तोड़ा है। उन्होंने कहा कि जब-जब भी जरूरत पड़ी कांग्रेस की सरकार ने हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की है और वह करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यह मुद्दे राजनीतिक नहीं है। चन्नी ने कहा कि हमारे जवानों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। चन्नी ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे, महंगाई के मुद्दों सहित सावधान को बदलने को लेकर बात होनी चाहिए। चन्नी ने कहा कि हमारे जवान क्यों बेरोजगार है इस मुद्दे पर बात की जानी चाहिए। चन्नी ने कहा कि आज देश को जो आजादी मिली है उसे पर कांग्रेस हमेशा डटकर खड़ी रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





