

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : जालंधर से कांग्रेस के सांसद चौधरी संतोख सिंह का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक देहांत हो गया। बताया जा रहा है कि चौधरी संतोख सिंह शनिवार सुबह लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। जहां उन्हें अचानक धक्का लग गया जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। वह खुद चलकर फगवाड़ा के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल हुए थे। जहां अचानक उन्हें हार्टअटैक आ जाने के कारण उनका देहांत हो गया।
MP Death During Bharat Jodo Yatra
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी चौधरी संतोख सिंह के देहांत की खबर सुनने के बाद फगवाड़ा के निजी अस्पताल में पहुंचे । खबर लिखे जाने तक राहुल गांधी फगवाड़ा के निजी अस्पताल में मौजूद थे जहां पर फिलहाल उन्होंने यात्रा स्थगित कर दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


