

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) MLA Sukhpal Khaira Arrested Again : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Hariyana High court) से नशा तस्करी मामले में राहत मिलने के बाद भी कांग्रेस (Congress MLA Khaira) विधायक सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पुलिस ने अब उन्हें एक अन्य मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया है।
MLA Sukhpal Khaira Arrested Again
सुखपाल खैरा के खिलाफ कपूरथला के थाना सुभानपुर में एक और एफआईआऱ दर्ज की गई है। थाना सुभानपुर के एडिशनल एसएचओ बलजीत सिंह ने इसकी पुष्टी की है।
सुखपाल खैरा (Sukhpal khaira) पिछली 28 सितंबर से नाभा जेल में बंद थे। गुरुवार को हाईकोर्ट से राहत मिलने पर उन्हें जैसे ही जेल से रिहा किया गया वहीं सुभानपुर पुलिस ने उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद खैरा को कपूरथला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें अब एक दिन के रिमांड पर दोबारा जेल भेज दिया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


