

- जालंधर (प्रदीप वर्मा) MC Election Punjab : पंजाब में नगर निगम चुनाव की घोषणा हो गई है। आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने 9 तारीख से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। जोकि 12 दिसंबर तक लिए जाएंगे। इसके बाद इन्हें 14 तारीख तक वापस लिया जा सकता है व 14 तारीख को ही सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्न अलौट किए जाएंगे। चुनाव 21 दिसंबर को होंगे। सुबह 7:00 से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक वोटिंग होगी। इसके तुरंत बाद वार्ड के ही निश्चित स्थान पर गिनती होगी व नतीजे लाने जाएंगे।
MC Election Punjab Announcement
पंजाब में जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला व बठिंडा के नगर निगमों सहित नगर काउंसिलों के चुनावों की भी घोषणा की गई है। इस दौरान चुनाव पर होने वाले खर्च की सीमा को भी तय किया गया है चुनाव आयोग ने बताया कि नगर निगम कॉरपोरेशन के चुनाव लड़ने वाले पार्षद अधिकतम 4 लाख तक की राशि का खर्च कर सकते हैं जिसका उन्हें बाद में आयोग को लिखित हिसाब भी देना होगा। इसके अलावा काउंसिलों के इलेक्शन में ग्रेड A.B.C. के तहत क्रमशः 3,60,000 B में 2,40000 व C में 140000 तक के खर्च की अनुमति दी गई है
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

