
जालंधर, 8 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- LPG Cylinder Distribution :जिला खाद्य एवं सिविल सप्लाई कंट्रोलर नरिंदर सिंह ने आज बताया कि जिले भर में प्रवासी मजदूरों को एफ.टी.एल. 5 किलोग्राम एल.पी.जी. सिलेंडर प्रदान किए जा रहे है, ताकि उन्हें अपने रोजाना खाना पकाने की जरूरतों को पूरा करने में कोई मुश्किल न आए।
उन्होंने कहा कि मजदूरों और उनके परिवारों तक गैस सप्लाई की आसान पहुंच सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में विशेष कैंप भी लगाए जा रहे है। इस पहल के तहत आज हेमको ग्रुप लिमिटेड में एक कैंप लगाया गया, जहां जरूरतमंद मजदूर परिवारों में लगभग 20 एफ.टी.एल. सिलेंडर वितरित किए गए।
LPG Cylinder Distribution : कैंप में डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह और हेमको ग्रुप लिमिटेड के चेयरमैन शाम गुप्ता भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को पोर्टेबल एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध कराकर उन्हें सुविधा प्रदान करना है, ताकि उनके रोजमर्रा के जीवन में कोई असुविधा न हो।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


