
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)ः भारतीय जीवन बीमा निगम जालंधर ब्रांच द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर स्थानिय कार्यलय में कैसर जांच व जागरुक्ता कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलआईसी के लगभग 150 से ज्यादा कर्मचारीयों ने इस बारे में जानकारी ली व अपना चैकअप करवाय़ा। डिंगरा मैडिकल सैंटर (डीएमसी) के डॉक्टरों की टीम ने एलआईसी के कर्मीयों की बल्ड प्रैशर, शुगर व अन्य आवशयक टैस्ट किए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक गणेश लाल ने बताया कि इस तरह के कैंप पूरे देश में स्थित सभी एलआईसी के कार्यालयों में लगाए जाते हैं। जिन का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरुक्ता फैलाना है। इस अवसर पर मार्केटिंग मैनेजर आरके वर्मा, प्रबंधक विक्रय मनीष एंग्रीश, मैनेजर हेल्थ इंश्योरेंस विजय गिल, पवन जरयाल, राजिंदर कौशल, विवेक अरोड़ा, रजनीश सहगल समेत समूह एलआईसी कर्मचारी उपस्थित थे।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




