
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Khedan Watan Punjab Diya : पंजाब सरकार द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘खेडां वतन पंजाब दीया’ के चौथे सीज़न की मशाल यात्रा जालंधर पहुंची। सुबह लगभग 8:30 बजे कपूरथला से आई यह मशाल जब गांव मंड पहुंची, तो राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया।
Khedan Watan Punjab Diya : बाद में, स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचने पर मशाल का स्वागत पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष मंगल सिंह बस्सी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह, आप नेता राजविंदर कौर थियाडा और अन्य लोगों ने किया।

Khedan Watan Punjab Diya : जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 के अंतर्गत जिले में 3 से 15 सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, जिला स्तर पर भी खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (जी) रोहित जिंदल, अंतरराष्ट्रीय कोच विक्रमजीत सिंह, कोच उमेश शर्मा, भावचंद सिंह और परमजीत सिंह के अलावा जिला खेल विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


