
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Kaku Ahluwalia appointed chairman of Khadi and Village Development Board : जालंधर के मेहनती, जुझारू और लोकप्रिय आम आदमी पार्टी नेता गगनदीप सिंह उर्फ काकू अहलुवालिया को पंजाब सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें पंजाब खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य में खादी, ग्राम उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
काकू अहलुवालिया ने इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, नितिन कोहली और मुख्यमंत्री के ओएसडी राज बीर सिंह घुम्मण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि खादी और ग्राम उद्योग से जुड़े कारीगरों, छोटे उद्यमियों और ग्रामीण युवाओं के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे और खादी को आत्मनिर्भर पंजाब की पहचान बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।
जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नितिन कोहली ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि काकू अहलुवालिया जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं और कारीगरों की समस्याओं को बखूबी समझते हैं। उनके नेतृत्व में खादी क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Kaku Ahluwalia appointed chairman of Khadi and Village Development Board : आम आदमी पार्टी सरकार का लक्ष्य खादी और ग्राम उद्योगों को परंपरा से आगे बढ़ाकर रोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनाना है। काकू अहलुवालिया की नियुक्ति को इसी दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





