
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Journalist Arjun Sharma Death : पंजाब के मीडिया जगत में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा के निधन की खबर सामने आई। पिछले कुछ महीनों से उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन उनके इस तरह अचानक दुनिया को अलविदा कह देने की किसी को उम्मीद नहीं थी।
परिवार के अनुसार, बीते दिनों से वह चलने-फिरने में भी असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें पेट से संबंधित समस्या थी, जिसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा था। हालांकि बीती रात उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। सुबह उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और कुछ ही पलों में उनका निधन हो गया।
Journalist Arjun Sharma Death : अर्जुन शर्मा के निधन की खबर आग की तरह पूरे पत्रकार समुदाय में फैल गई। उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों को इस दुखद समाचार पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। मीडिया जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन शर्मा का अंतिम संस्कार 1 मार्च, रविवार को दोपहर 12 बजे हरनाम दास पुरा श्मशान घाट में किया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


