
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Jalandhar schools get bomb threats : जालंधर के IVY और KMV स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूलों को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद स्कूलों को खाली करा दिया गया है। स्कूलों के प्रिंसिपलों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साइबर टीम भी मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले अमृतसर के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
Jalandhar schools get bomb threats : अभिभावकों ने बताया कि उन्हें स्कूल से फोन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए सूचना दी गई कि इमरजेंसी के कारण छुट्टी कर दी गई है और वे बच्चों को तुरंत ले जाएं, जबकि सामान्य तौर पर छुट्टी का समय दोपहर 2:30 बजे होता है। मौके पर पहुंचे एसीपी ने बताया कि प्रिंसिपल को ई-मेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य स्कूलों को भी इसी तरह के मेल मिलने की सूचना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम भी मौके पर पहुंच गई है और धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए जांच जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


