
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Road Accident : जालंधर में डोल्फिन होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कूड़े के टिप्पर और एक्टिवा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने महिला की पहचान सुनीता अरोड़ा, पत्नी नरेश अरोड़ा, निवासी 258 दिलबाग नगर, बस्ती गुजा के रूप में की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है, वहीं टिप्पर और एक्टिवा दोनों को जब्त कर लिया गया है।
Jalandhar Road Accident : तेज रफ्तार बना हादसे की वजह
मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि टिप्पर में दो लोग सवार थे और वाहन काफी तेज रफ्तार से आ रहा था, जबकि महिला एक्टिवा धीरे चला रही थी। लोगों ने शोर मचाकर टिप्पर चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला को कुचलने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम के टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत हुई है। एक्टिवा की आरसी जांच के बाद मृतका की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अब फरार टिप्पर चालक की तलाश में जुटी हुई है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


