
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Power Cut : शहर के चार प्रमुख और पॉश इलाकों में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अपग्रेडेशन कार्य शुरू कर दिया गया है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) की ओर से छोटी बारादरी (पिम्स के पास), जसवंत नगर, शहीद उधम सिंह नगर और लिंक रोड स्थित श्री गुरु रविदास भवन के 11 केवी फीडर को अपग्रेड किया जा रहा है। इस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
25 से अधिक इलाकों पर असर
इन चार फीडरों से करीब 25 क्षेत्र जुड़े हुए हैं, जिनमें Jalandhar के गढ़ा रोड, पिम्स, जौहल मार्केट, पुडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जसवंत नगर, लिंक रोड, मॉडल टाउन रोड, पीपीआर और हरदयाल नगर जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में रिहायशी मकानों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या अधिक होने के कारण बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है।
Jalandhar Power Cut : केबल और ट्रांसफॉर्मर होंगे अपग्रेड
पावरकॉम अधिकारियों के अनुसार फरवरी में इन फीडरों को दो हिस्सों में विभाजित किया जाएगा। नई और अधिक क्षमता वाली केबलें बिछाई जाएंगी तथा अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। जिन गलियों में तारें पुरानी या कमजोर हो चुकी हैं, उन्हें भी बदला जाएगा। इससे लाइन लॉस कम होगा और वोल्टेज की समस्या में सुधार आएगा।
शाम तक बहाल होगी सप्लाई
कार्य के दौरान सुबह से दोपहर तक सीमित इलाकों में अस्थायी बिजली कट रहेगा। शाम 4 से 5 बजे के बाद नियमित बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह कदम कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
Jalandhar Power Cut : गर्मियों से पहले तैयारी
कार्यकारी इंजीनियर जसपाल सिंह ने बताया कि मई-जून की संभावित गर्मी को देखते हुए अपग्रेडेशन कार्य तेज किया गया है। फरवरी के अंतिम दो सप्ताह और मार्च-अप्रैल का समय इस परियोजना के लिए अहम रहेगा। विभाग का दावा है कि 11 केवी फीडरों के मजबूत होने से गर्मियों में ट्रिपिंग और कटौती की समस्या में कमी आएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





