
Punjab Government committed to setting new standards in the field of education: Mohinder Bhagat
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : पंजाब सरकार द्वारा राज्य की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ कार्यक्रम के तहत आज जालंधर के 35 सरकारी स्कूलों में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

इन विकास कार्यों में 15.02 लाख रुपये की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल बस्ती गुजां और सरकारी मिडिल स्कूल बस्ती शेख में 2 स्मार्ट क्लासरूम और 19.47 लाख रुपये की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल कोट सादिक में 2 क्लासरूम, चार दीवारी बनाना, क्लास रूमों की मुरम्मत, नए शौचालय शामिल है।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जहां स्कूलों में कैंपस मैनेजर और सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए गए है साथ ही छात्रों के लिए बस सेवाएं शुरू की गई है।
विधायक बलकार सिंह, रमन अरोड़ा और इंद्रजीत कौर मान ने सरकारी स्कूलों का किया उद्घाटन
इसी तरह, करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने 15.23 लाख की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल जंडूसिंघा (लड़के), सरकारी प्राइमरी स्कूल जंडूसिंघा (लड़कियां) और सरकारी प्राइमरी स्कूल मदार में विकास कार्यों का उद्घाटन किया।



-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





