
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन से युवती और युवक का शव बरामद किया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि दोनों ने खुदकुशी की है। ट्रेन की साइड लगने के बाद वे रेलवे लाइन से कुछ दूर जाकर गिरे।
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। दोनों की उम्र 30 साल से कम बताई जा रही है। दोनों के शवों के पोस्टमार्टम के बाद नया खुलासा होगा। दोनों की तस्वीरें आसपास के एरिया में भेजी गई हैं ताकि पहचान हो सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





