
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए जांलधर प्रशासन इस मानसून में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले भर में 3.5 लाख से अधिक पौधे लगाना है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमाश अग्रवाल ने बताया कि इस साल का पौधारोपण अभियाना श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की शताब्दी को शमर्पित होग, जिसमें सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों के साथ- साथ आम जनता की सक्रिया भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।15 अगस्त 2025 तक पूरा होने वाला यह अभियान जांलधर के सभी गांवों, ब्लाॅकों और शहरी वार्डीं को कवर करेगा।

Jalandhar News : डा.अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि इस अभियान के दौरान छायादार, फलदार और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे, जो जिले के वन क्षेत्र को बढ़ाने में अहम योगदान देंगे। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए तापमान को नियंत्रित करने और वायु की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए पेड़ बहुत जरूरी है। डिप्टी कमिश्नर ने जिला निवासियों से आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा जालंधर बनाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही किया जा सकता है और पेड़ लगाने के इस अभियान में बड़े पैमाने पर जनभागीदारी से इसकी सफलता सुनिश्चित होगी।
Jalandhar News : वन मंडल अधिकारी जरनैल सिंह बाठ ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान पेड़ों की जरूरत को पूरा करने के लिए वन विभाग ने जिले भर में कई नर्सरियां स्थापित की हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के लिए जहां सरकारी विभागों को मुफ्त में पौधे मिलेंगे, वहीं आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए लोग रियायती दरों पर पौधे प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जालंधर को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






