
Deputy commissioner gave instructions to remove illegal encroachment from panchayat land
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत जमीनों से अवैध कब्जे जल्द से जल्द हटाए जाएं।
यहां जिला प्रशासकीय परिसर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, सभी एसडीएम और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बीडीपीओ को पंचायती जमीनों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए संबंधित विभागों के साथ तालमेल करके तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा।

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ मुहिम के तहत युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए गांवों में मॉडल खेल मैदान बनाने के काम की समीक्षा करते हुए डा.अग्रवाल ने खेल मैदानों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को खेल मैदानों की ओर आकर्षित किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने गांवों में पार्कों का निर्माण तथा छप्पडो की व्हाइटनींग और डीसिटलिंग जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





