
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Bandh : गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश के विरोध में आज जालंधर और लुधियाना बंद का आह्वान किया गया है। जालंधर में बाजार पूरी तरह से बंद हैं। बस्ती नाै स्पोट्र्स मार्केट, नकोदर चाैक, माई हीरा गेट, भगत सिंह चाैक, कचहरी चाैक के आसपास, बूटा मंडी, रैनक बाजार समेत सभी बाजार बंद हैं। दुकानदारों ने सुबह दुकानें ही नहीं खुलीं।
वाल्मीकि और रविदास समुदाय समेत अन्य संगठनों ने बंद का यह आह्वान किया है। सुबह 8 बजे से बंद का असर देखने को मिल रहा है। हर चौक चौराहे पर भारी फोर्स तैनात की गई है। एक बंद शाम करीब पांच बजे तक रहेगा। जिले के सभी सामाजिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। मेडिकल और यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने जा रहे छात्रों समेत अन्य इमरजेंसी सुविधाएं चालू रहेंगी। इसी प्रकार लुधियान में अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


