
जालंधर 4 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)Jagran Invitation : वार्ड नंबर 50 के काउंसलर और विपक्ष के नेता सरदार मनजीत सिंह टीटू द्वारा आयोजित होने वाले 23वें विशाल जागरण के संबंध में शहर की सब्जी मंडी और फ्रूट मंडी के पदाधिकारियों के साथ विशेष मुलाकात की गई। इस मौके पर काउंसलर मनजीत सिंह टीटू स्वयं सब्जी मंडी और फ्रूट मंडी पहुंचे और चेयरमैन मोनू पुरी तथा प्रधान लवली, जिमी कालिया और मोहित मल्होत्रा को माता रानी के पावन जागरण में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा।
काउंसलर मनजीत सिंह टीटू ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी माता रानी की कृपा से 23वां विशाल जागरण श्रद्धा और भक्ति भाव से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर की धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं का सहयोग विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि संगत की भागीदारी से धार्मिक कार्यक्रम और भी भव्य बनते हैं।
इस मौके पर सब्जी मंडी और फ्रूट मंडी के चेयरमैन मोनू पुरी और प्रधान लवली ने काउंसलर मनजीत सिंह टीटू का धन्यवाद करते हुए पूर्ण विश्वास दिलाया कि मंडी के सभी सदस्य जागरण में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जागरण के लिए जितनी भी सेवा या सहयोग की आवश्यकता होगी—चाहे सब्जियां, फल या अन्य किसी प्रकार की सेवा हो—मंडी की ओर से पूरे मन से योगदान दिया जाएगा।

जिमी कालिया ने कहा कि वे अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि काउंसलर मनजीत सिंह टीटू और उनकी टीम द्वारा उन्हें माता रानी के दर्शन के लिए निमंत्रण मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि जागरण की सफलता के लिए जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वे खुशी-खुशी और पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
इस दौरान धार्मिक माहौल में संगत से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की गई ताकि माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सके और शहर में सुख-शांति और खुशहाली का संदेश फैल सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


