
2140 students of the five schools of Innocent Hearts were awarded academic awards
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts schools : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के पाँचों स्कूलों में सत्र 2024-25 में 90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को ट्राॅफी देखकर सम्मानित किया गया। कक्षा पहली से नवमी एवं ग्यारहवीं तक के कुल 2140 विद्यार्थियों को एकेडमिक अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।

श्रीमती शैली बौरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कक्षा में पूर्ण उपस्थिति वाले विद्यार्थियों तथा 90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है। जिन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है,यह उनकी मेहनत व लगन ही है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते आगे भी इसी दृढ़ता और लगन के साथ अपने लक्ष्य पथ पर अग्रसर होने के लिए कहा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





