
Orientation Program for children seeking admission to Innocent Hearts School Nursery
जालंधऱ (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts School इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी में वर्ष 2025-26 के लिए नर्सरी में प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्री-प्राइमरी के इंचार्जों द्वारा अभिभावकों का स्वागत किया गया।

उन्होंने अभिभावकों को नई शिक्षा पद्धति से अवगत करवाया। उन्हें बच्चों के भोजन की पोषक तत्वों की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने की सलाह दी और माता-पिता के साथ कई एक्टिविटीज भी कीं, जो वे घर पर अपने बच्चों के साथ कर सकते हैं।
डायरेक्टर सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने अभिभावकों को उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और बताया कि प्रारंभिक कक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू की जाएंगी। इस अवधि के दौरान वे औपचारिक स्कूलिंग के लिए शिक्षण विधि के माध्यम से बच्चों को तैयार करेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






