
Commerce students of Innocent Hearts School made an educational visit to Verka Milk Plant
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts School : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन ने हाल ही में कक्षा 11वीं और 12वीं के कॉमर्स छात्रों के लिए जालंधर स्थित वेरका मिल्क प्लांट का एक शैक्षणिक औद्योगिक दौरा आयोजित किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और डेयरी क्षेत्र की गहरी समझ विकसित करना था। इस ज्ञानवर्धक दौरे में कुल 50 छात्रों ने भाग लिया, जिनके साथ अध्यापकगण – श्रीमती रेणुका गुप्ता, श्री अनिल कुमार व श्री भुवन लांबा भी उपस्थित रहे।


-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


