
Innocent Hearts School celebrates ‘World Earth Day’ with Green Initiative
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts School : वर्ल्ड हेल्थ डे के उपलक्ष्य में, इनोसेंट हार्ट्स ने अपने पाँचों ब्रांचों – ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड में रचनात्मक और रोचक गतिविधियां आयोजित की जिनका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरणीय जागरूकता स्वतंत्र विकास और सामुदायिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था।

ग्रेड V के छात्रों ने “ट्रैश टू ट्रेजर” गतिविधि में नवाचार का प्रदर्शन करते हुए अपशिष्ट पदार्थों को उपयोगी और सजावटी वस्तुओं में बदल दिया, जिससे रीसाइक्लिंग, अपसाइक्लिंग और सतता के मूल्य सुदृढ़ हुए।
कक्षा VI और VII के विद्यार्थियों ने “बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट” प्रदर्शनी के दौरान अनूठी कृतियां प्रस्तुत कीं, जिसमें पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए बेकार वस्तुओं का पुनः उपयोग करने के के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


